Create your Account
Naxalite Encounter: पलामू में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल
Naxalite Encounter: पलामू: झारखंड के पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में गुरुवार तड़के सुरक्षा बलों और नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (TSPC) के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम ने बताया कि मुठभेड़ रात करीब 12:30 बजे शुरू हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि TSPC का जोनल कमांडर शशिकांत गंझू, जिस पर 10 लाख का इनाम है, करमा पर्व के लिए अपने गांव केदल आ सकता है।
Naxalite Encounter: इसी आधार पर शुरू किए गए सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन जवान घायल हुए। उन्हें डालटनगंज के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां संतन कुमार और सुनील राम को मृत घोषित किया गया। घायल जवान का इलाज जारी है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इलाके को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: IPL मुकाबले के लिए रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस टीम, 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा मुकाबला
- 2. MP Crime : नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग पर किया चाकुओं से हमला, खून से लथपथ छोड़ लाखों के जेवर और नकदी लूटकर हुए फरार
- 3. Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026 Live Updates: असम, बंगाल, पुदुचेरी में बीजेपी सरकार,तमिलनाडु में थलापति विजय सुपर स्टार, केरल में कांग्रेस आगे, newsplus21 पर देखें सबसे सटीक और तेज नतीजे
- 4. SRH vs KKR IPL 2026: हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 166 रनों का टारगेट, सुनील नरेन का IPL में 'दोहरा शतक'
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

