Create your Account
MP News : इंस्टाग्राम फ्रेंड से शादी करने के लिए जिद पर अड़ी युवती, पिता ने मना किया तो उठाया ये कदम...
MP News : भोपाल। इंसान के जीवन में सोशल मीडिया सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। जहां सोशल मीडिया के आने से जिंदगी आसान हुई थी, तो वही सोशल मीडिया के आने के बाद जिंदगी में कई कठिनाइयां भी देखने को मिल रही है। ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल में सामने आया है। जहां पिता ने इंस्ट्राग्राम दोस्त से शादी करने से मना किया तो युवती ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वह परिवार के साथ अरेरा हिल्स क्षेत्र के पुरानी विधानसभा के सामने कुम्हारपुरा में रहती थी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
MP News : अरेरा हिल्स पुलिस ने बताया कि किरण प्रजापति 24 साल ग्रेजुएशन करने के बाद घर पर ही ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। उसकी करीब दो साल से एक लड़के से इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती थी। इसका पता लड़के के पिता को चला, तो उन्होंने लड़की के घर जाकर उसके पिता से शादी करने की बात की। इस पर लड़की के पिता नाराजगी दिखाते हुए शादी करने से मना कर दिया और लड़की को फटकारते हुए उसका मोबाइल ले लिया। यह अलसुबह तक चलता रहा।
MP News : माता-पिता के सो जाने के बाद युवती ने सुबह करीब 5.30 बजे घर में जहर खा लिया। परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर होने पर हमीदिया रेफर कर दिया गया। यहां दो घंटे तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Maritime Attack Hormuz: होर्मुज में धमाका: UAE तट के पास जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमला, वैश्विक तेल मार्ग हिला; ईरान पर संदेह, ट्रंप की कड़ी चेतावनी
- 2. CG Crime : प्रेम जाल में फंसाकर महिला से किया दुष्कर्म, फिर 8 लाख रूपए ठगी कर हुआ फरार
- 3. Usman Hadi murder case: बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मामले में फरार 2 आरोपी पश्चिम बंगाल के बोंगांव बॉर्डर एरिया से गिरफ्तार
- 4. Digital Arrest Scam: डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सख्ती: व्हाट्सएप में आएंगे नए सुरक्षा फीचर्स, स्कैमर्स की डिवाइस आईडी होंगी ब्लॉक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

