Create your Account
MP News : बेटे को बचाने की कोशिश में मां और बहन ने भी गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम...
- Rohit banchhor
- 31 Jul, 2024
MP News : खरगौन। जिले के नर्मदा नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई।
MP News : खरगौन। जिले के नर्मदा नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। डूबने वालों में एक महिला और उसके बेटा और बेटी शामिल हैं। बताया जाता है कि महेश्वर के मंडाल खोर घाट में स्नान के दौरान 18 वर्षीय विक्रम नदी में डूबने लगा। इस दौरान उसको बचाने के लिए उसकी मां और उसकी बहन भी नदी में उतर गई। जिससे तीनों नदी में डूब गए। इस हादसे के बाद मां और बेटी का शव निकाल लिया गया है, जबकि बेटे के शव की तलाश की जा रही है।
MP News : बता दें कि इंदौर के अरविंदो सांवेर रोड ई-सेक्टर के रहने वाले राजपूत परिवार के पांच लोग महेश्वर घूमने आए हुए थे। वहीं बुधवार सुबह करीब 11 बजे सभी महेश्वर पहुंचने के बाद एकांत मंडाल खोर घाट में नर्मदा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान विक्रम राजपूत डूबने लगा, जिसको देखकर मां उर्मिला राजपूत 45 वर्ष और बहन मोहिनी 25 वर्ष हाथ पकड़ कर बचाने की कोशिश करने लगीं। बचाने की कोशिश में तीन गहरे पानी में पहुंच गए, लेकिन तैरना नहीं आने के कारण तीनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस हादसे से परिवार में शोक का माहौल है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : त्योहारों से पहले इंदौर पुलिस सख्त, 5 बदमाश जिलाबदर, 11 पर सख्त निगरानी
- 2. CG Open School Board Exam 2026 : 10वीं–12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित, जानें कब हैं कौन सी परीक्षा?
- 3. West Asia Crisis: पीएम मोदी के साथ मिलकर निपट लेंगे, ईरान संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का संदेश, युद्ध रूकेगा..?
- 4. Arjun Rampal : ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ में अर्जुन रामपाल की दमदार एंट्री, विलेन के रोल में ऋषभ शेट्टी से होगी जबरदस्त भिड़ंत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

