Create your Account
इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी शेख फैजान के मोबाइल ने उगले राज, NIA शुरू कर सकती है इन्क्वारी
- VP B
- 10 Jul, 2024
एमपी एटीएस ने फैजान को खंडवा से गिरफ्तार किया था।उसके पास से पिस्टल और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए थे।उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट से रिमांड मांगी गई थी।
भोपाल। एमपी के खंडवा से एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी शेख फैजान के मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि फैजान के पास एमपी पुलिस और आर्मी के रिश्तेदारों के फोटो मोजूद हैं। ऐसे में अब संदिग्ध आतंकी फैजान के प्रकरण को राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA मप्र एटीएस से अपने हाथ में ले सकती है। जांच एजेंसी ने एटीएस से पूरे मामले की जानकारी तलब करने को कहां है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एमपी एटीएस ने फैजान को खंडवा से गिरफ्तार किया था।उसके पास से पिस्टल और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए थे।उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट से रिमांड मांगी गई थी।
रिमांड के दौरान जब फैजान से पूछताछ की गई तो कई चीज निकल कर सामने आई। साथ ही उसके फोन में सेना और पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों के रिश्तेदारों के फोटो और नंबर भी मिले हैं। इस कारण एनआईए इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है।
गौरतलब है कि रिमांड पूरी होने के बाद उसे खंडवा के न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उसने एटीएस को बताया कि वह हथियार जुटाने का प्रयास भी कर रहा था। जानकारी अनुसार मामले में किसी कारण से एनआईए ने केस अपने हाथ में नहीं लिया तो यह तो तय है कि वह एटीएस के साथ जांच करेगी।
Related Posts
More News:
- 1. KING : ‘किंग’ के सेट से एक और वीडियो लीक, समंदर किनारे शाहरुख-दीपिका का रोमांटिक सीन वायरल
- 2. UP News : मिट्टी का टीला ढहा, मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की जिंदा दबकर मौत, मची चीख-पुकार
- 3. Big Breaking : बंगाल में बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी चुनाव हारीं, भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने BJP अध्यक्ष नितिन नबीन और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान से की सौजन्य भेंट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

