Create your Account
मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से किया निष्कासित, जानिए क्या है वजह
पटना: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह फैसला उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में रहने के कारण लिया गया। एक दिन पहले ही आकाश को पार्टी के सभी अहम पदों से हटाया गया था।
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बीएसपी की ऑल-इंडिया बैठक में आकाश को जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया था, उम्मीद थी कि वे अपने व्यवहार पर पछतावा दिखाएंगे। लेकिन उनकी प्रतिक्रिया स्वार्थी, अहंकारी और गैर-मिशनरी रही, जो उनके ससुर के प्रभाव को दर्शाती है। मायावती ने कहा कि पार्टी और आंदोलन के हित में आकाश को उनके ससुर की तरह निष्कासित किया जा रहा है।
इससे पहले, पदों से हटाए जाने पर आकाश ने एक्स पर लिखा कि वे मायावती के नेतृत्व में सीखे गए त्याग और समर्पण को जीवन का उद्देश्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी सोचते हैं कि उनका राजनीतिक करियर खत्म हो गया, लेकिन बहुजन मूवमेंट कोई करियर नहीं, बल्कि दलितों, शोषितों और गरीबों के सम्मान की लड़ाई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Transfer : पुलिस में बड़ा फेरबदल, SSP ने जारी की जंबो ट्रांसफर लिस्ट, 219 पुलिसकर्मी हुए इधर-उधर
- 2. MP News : किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 3. President Draupadi Murmu Bengal Visit: राष्ट्रपति मुर्मू अपमान मामले में गृह मंत्रालय सख्त, बंगाल के मुख्य सचिव से आज शाम 5 बजे तक मांगा जवाब
- 4. Raipur City News: रिंग रोड 1 एवं 2 से रायपुर शहर में आने वाले 18 मार्गों पर सुबह 5 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री, असुविधा से बचने यहां देखें पूरी डिटेल्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

