Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Liquor Thief: वाइन शॉप में चोरी करने घुसा चोर, इतनी पी गया शराब कि हो गया बेहोश; सुबह आंख खुली तो पुलिस ने कहा हैलो
Liquor Thief: तेलंगाना: तेलंगाना से चोरी का एक अजीबो गरीब मामला समाने आया है। यहां मेडक जिले में स्थित एक शराब की दुकान में चोर चोरी करने के इरादे से दूकान में घुसा था। चोर ने चोरी के बाद शराब का सेवन किया और नशे में बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा, जिससे उसकी चोरी की योजना पूरी तरह से फ्लॉप हो गई।
Liquor Thief: नशे में गिरफ्तारी
सोमवार सुबह जब दुकान के कर्मचारी पहुंचे, तो उन्होंने चोर को नशे में बेहोश पड़ा पाया। जानकारी के अनुसार, चोर ने पहले दुकान की छत की टाइल्स हटाकर अंदर घुसने की कोशिश की थी। इसके बाद उसने सीसीटीवी कैमरे को बंद किया और कैश बॉक्स से पैसे निकालने के बाद शराब की बोतलें चुराई। हालांकि, चोरी करने के बाद चोर ने खुद को शराब पीने से नहीं रोका और नशे में मदहोश हो गया, जिसके कारण वह दुकान में ही बेहोश हो गया। दुकान के मालिक नरसिंग ने कहा, "हमने रविवार रात 10 बजे दुकान बंद की थी। जब सोमवार सुबह 10 बजे दुकान खोली, तो चोर नशे में बेहोश पड़ा हुआ था। उसके आसपास पैसे और शराब की बोतलें बिखरी पड़ी थीं। उसने छत की टाइल्स हटा कर दुकान में दाखिल हुआ था और कैश बॉक्स से पैसे निकालने के बाद शराब पीने बैठ गया।"
Liquor Thief: चोर का चेहरा था घायल
दुकान के कर्मचारियों ने यह भी बताया कि चोर का चेहरे हल्का चोट के निशान थे , जो शायद चोरी के दौरान किसी वस्तु से टकराने की वजह से हुआ था।
Liquor Thief: पुलिस कार्रवाई और चोर का इलाज
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और चोर को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल चोर की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मकान का कब्जा दिलाने की कीमत 75 हजार, रिश्वत लेते लेखापाल गिरफ्तार
- 2. Cough Syrup Sale Rules : अब डॉक्टर की पर्ची के बिना कफ सिरप नहीं, सरकार का सख्त आदेश जारी
- 3. India alliance : इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होगी DMK, 8 जून को दिल्ली में होना है बैठक, स्टालिन ने गिनाए कारण
- 4. Raipur City News : लग्जरी कारों के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से चोरी कर रायपुर में बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 गाड़ियां जब्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

