Create your Account
Jharkhand News : CRPF के दो जवान IED विस्फोट में घायल, रांची एयरलिफ्ट
- Rohit banchhor
- 08 Aug, 2025
घायल जवानों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया।
Jharkhand News : रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के दीघा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया।
यह घटना शुक्रवार दोपहर उस समय हुई जब सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित जंगलवर्ती क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। चाईबासा के पुलिस अधीक्षक (SP) राकेश रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह विस्फोट दीघा क्षेत्र के घने जंगलों में हुआ, जो नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। CRPF की कोबरा बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन के दौरान उस समय IED की चपेट में आए, जब वे नक्सलियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए जंगल में तलाशी अभियान चला रहे थे।
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान को और तेज कर दिया है। CRPF की कई बटालियन, जिनमें 203, 209, 26, 60, 134, 174, 193 और 197 बटालियन शामिल हैं, के साथ-साथ झारखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है।
Related Posts
More News:
- 1. Suvendu Adhikari Oath Ceremony: सुवेंदु सोनार बांग्ला के नए ‘अधिकारी’, थोड़ी ही देर में शुरु होगा शपथ ग्रहण समारोह
- 2. CG News : बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026’ से लाखों परिवारों को फायदा
- 3. Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026 Live Updates: असम, बंगाल, पुदुचेरी में बीजेपी सरकार,तमिलनाडु में थलापति विजय सुपर स्टार, केरल में कांग्रेस आगे, newsplus21 पर देखें सबसे सटीक और तेज नतीजे
- 4. Falta Assembly Repoll Date: फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से वोटिंग, 24 को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

