Create your Account
Honda Shine 125 limited Edition : होंडा शाइन 125 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च, नए ग्राफिक्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस, जानें कीमत
- Rohit banchhor
- 07 Feb, 2026
खास बात यह है कि यह लिमिटेड एडिशन स्टैंडर्ड डिस्क मॉडल से सिर्फ ₹1,000 महंगा है।
Honda Shine 125 limited Edition : डेस्क न्यूज। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक Honda Shine 125 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह नया एडिशन प्रीमियम डिजाइन, एडवांस फीचर्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है, जो इसे मौजूदा मॉडल से अलग पहचान देता है।
कीमत और वेरिएंट-
Honda Shine 125 Limited Edition को ड्रम और डिस्क—दोनों वेरिएंट में उतारा गया है। ड्रम वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹84,493 रखी गई है, जबकि डिस्क वेरिएंट ₹89,245 में उपलब्ध है। खास बात यह है कि यह लिमिटेड एडिशन स्टैंडर्ड डिस्क मॉडल से सिर्फ ₹1,000 महंगा है।
डिजाइन में नया क्या-
इस एडिशन में फ्यूल टैंक पर नए और बोल्ड Shine ग्राफिक्स दिए गए हैं। बाइक को खास Pearl Siren Blue कलर में पेश किया गया है। इसके साथ पाइराइट ब्राउन अलॉय व्हील्स, हेडलाइट के चारों ओर क्रोम फिनिश और साइलेंसर कवर पर क्रोम टच इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस-
Honda Shine 125 Limited Edition में 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड और OBD2B कंप्लायंट इंजन मिलता है। यह इंजन 10.63hp की पावर और 11Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 5-स्पीड गियरबॉक्स और आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम इसे बेहतर माइलेज और स्मूद राइडिंग का अनुभव देता है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी-
इस बाइक में अब फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें स्पीड, फ्यूल इकॉनमी, गियर पोजिशन, डिस्टेंस टू एम्प्टी जैसी जानकारियां मिलती हैं। इसके साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन सपोर्ट, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
सेफ्टी और हार्डवेयर-
बाइक में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए डिस्क वेरिएंट में 240mm फ्रंट डिस्क और CBS सिस्टम मौजूद है, जिससे सेफ्टी और कंट्रोल बेहतर होता है।
मुकाबला किनसे-
125cc सेगमेंट में Honda Shine 125 Limited Edition का मुकाबला Hero Glamour Xtec, Hero Super Splendor और TVS Raider जैसी बाइक्स से होगा। कुल मिलाकर, Honda Shine 125 Limited Edition उन ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है, जो कम्यूटर सेगमेंट में स्टाइल के साथ टेक्नोलॉजी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. President Droupadi Murmu Bastar visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार जगदलपुर पहुंचीं, बस्तर पंडुम का शुभारंभ, स्टॉल निरीक्षण कर आदिवासी संस्कृति-परंपराओं को करीब से देखा
- 2. CG News : आंगनबाड़ी सहायिका ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- 3. UP News : गंगा नदी में मिली अज्ञात महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी
- 4. T20 WC 2026: चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते है हर्षित राणा! इस अनुभवी तेज गेंदबाज को किया जा सकता है स्कवाड में शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

