Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान आज, पुलवामा, कुलगाम और किश्तवाड़ में लंबी कतारें, वोटिंग के लिए उमड़े मतदाता
Jammu and Kashmir: जम्मू/पुलवामा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरु हुआ। पहले चरण की इन 24 सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती समेत 219 उम्मीदवार मैदान पर हैं। पोलिंग बूथ पर सुबह-सुबह लोगों में काफी उत्साह दिखा। पुलवामा, किश्तवाड़ और कुलगाम में मतदान के लिए उमड़े मतदाता।
Jammu and Kashmir: पहले चरण में जम्मू-कश्मीर के सात जिलों की 24 विधानसभा सीट पर चुनाव चल रहे हैं। 24 सीटों पर 90 निर्दलीय सहित 219 उम्मीदवारों के लिए 23 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। विस्थापित कश्मीरी पंडित दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिले के 16 विधानसभा क्षेत्रों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

पीएम मोदी ने की अधिक से अधिक संख्या में वोटिंग करने की अपील
Jammu and Kashmir: पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोटिंग करने की अपील की है। पीएम मोदी ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर लिखा- मैं जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में उन सभी निर्वाचन क्षेत्रों में जहां आज मतदान हो रहा है, बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।"
Jammu and Kashmir: आज इन दिग्गजों पर फैसला लेगी जनता
इस चरण में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती (श्रीगुफवारा-बिजबेहरा), अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव एवं पूर्व मंत्री गुलाम अहमद मीर (दूरू), चार बार के विधायक एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के अनुभवी नेता एमवाई तारिगामी (कुलगाम), पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीरजादा सईद (अनंतनाग) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की सकीना इटू (डीएच पोरा) के भाग्य का भी फैसला होगा।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : रायपुर में ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका, हॉरर टच के साथ जलेगी बुराई, चौक-चौराहों पर दिखेगा नया ट्रेंड
- 2. Opium Cultivation in Chhattisgarh: दुर्ग के समोदा गांव में अफीम का बीज सप्लाई करने वाला आरोपी राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार,सप्लाई चैन में और कौन जल्द होगी गिरफ्तारी
- 3. Kharmas 2026 : इस दिन से शुरु हो रहा हैं खरमास, जानें नियम क्या करें क्या न करें
- 4. Supreme Court : 13 साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

