Create your Account
Crime News : ऑनलाइन गेमिंग और कर्ज से तंग पिता ने बेटे की धारदार हथियार से की हत्या, खुद भी घायल
- Rohit banchhor
- 13 Sep, 2025
इस हिंसक घटना में सुशील खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
Crime News : रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बड़गांव में एक दुखद और खौफनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। ऑनलाइन गेमिंग, नशे की लत और कर्ज में डूबे बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता सुशील जायसवाल ने अपने 17 वर्षीय बेटे सोमयक जायसवाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस हिंसक घटना में सुशील खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
सोमयक जायसवाल, जो डीएवी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था, गलत संगत में पड़कर ऑनलाइन गेमिंग और नशे की लत में फंस गया था। बताया जा रहा है कि उसने लाखों रुपये का कर्ज ले लिया था, जिसके कारण परिवार आर्थिक और मानसिक संकट में था। पिता सुशील बार-बार उसे समझाने की कोशिश करते थे, लेकिन सोमयक पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा था।
पुलिस के अनुसार, सुबह सुशील और सोमयक के बीच घर के अंदर इस मुद्दे पर बहस शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में सुशील ने धारदार हथियार से अपने बेटे पर हमला कर दिया, जिससे सोमयक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान सुशील भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वेस्ट बोकारो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Related Posts
More News:
- 1. Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026 Live Updates: असम, बंगाल, पुदुचेरी में बीजेपी सरकार,तमिलनाडु में थलापति विजय सुपर स्टार, केरल में कांग्रेस आगे, newsplus21 पर देखें सबसे सटीक और तेज नतीजे
- 2. DC vs CSK, IPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 156 रन का लक्ष्य
- 3. Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकार गठन की राह साफ, चौथी बार राज्यपाल से मिलने पहुंचे विजय
- 4. Bengal CM Oath Ceremony on May 9: बंगाल में 9 मई को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने दी जानकारी, जानें CM पद की दौड़ में कौन आगे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

