Breaking News
:

मुख्यमंत्री मोहन यादव बोर्ड के टॉपर्स को बांटेंगे लैपटॉप, जानिए पात्रता और किसे मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री मोहन यादव बोर्ड के टॉपर्स को बांटेंगे लैपटॉप

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 21 फरवरी को एक समारोह में प्रदेश भर के 12वीं के टॉपर बच्चों को लैपटॉप वितरित करेंगे। यह लैपटॉप उन छात्रों को दिए जाएंगे जिन्होंने 12वीं पास कर अपने-अपने सरकारी स्कूलों की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। लैपटॉप की कीमत लगभग 25 हजार रुपये होगी। इस योजना के तहत, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।


यह योजना केवल मध्य प्रदेश के बच्चों के लिए है और इसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। लैपटॉप वितरण कार्यक्रम पर बात करते हुए, डॉक्टर मोहन यादव ने बताया कि छात्रों को खूब पढ़ने-लिखने और स्वरोजगार समेत अन्य दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।


लैपटॉप योजना की पात्रता

- आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।

- 12वीं कक्षा में 70% या उससे अधिक मार्क्स प्राप्त करने वाले छात्र।

- मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र।


लैपटॉप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

- मूल निवास प्रमाण पत्र

- आधार कार्ड

- राशन कार्ड

- 10वीं मार्कशीट

- 12वीं मार्कशीट

- पारिवारिक आय प्रमाण पत्र

- बैंक अकाउंट

- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us