Create your Account
CG Politics: विधायक की गिरफ्तारी सियासी षड़यंत्र, सरकार समाज को सुरक्षा देने में नाकाम: पायलट
- Pradeep Sharma
- 23 Aug, 2024
CG Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने शुक्रवार को बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव
रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने शुक्रवार को बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से सेंट्रल जेल रायपुर में मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ PCC चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत मौजूद रहे।
CG Politics: मुलाकात के बाद पायलट ने कहा कि, बलौदाबाजार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। प्रशासन की नाकामी के कारण ऐसे हालत बने, सरकार समाज को सुरक्षा और संरक्षण नहीं दे पा रही है। साथ ही कांग्रेस नेता पायलट ने कहा- राजनीतिक षड्यंत्र के तहत देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। समाज की भावनाएं आहत हुईं, उस पर सरकार नाकाम रही।
CG Politics:प्रदर्शन की रणनीति पर हुई चर्चा
जेल में मुलाकात करने के बाद सचिन पायलट राजीव भवन में कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में कांग्रेस के आगामी होने वाले प्रदर्शन की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। साथ ही देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी के आंदोलन को लेकर भी बैठक में बातचीत हुई।
CG Politics: बता दें कि बलौदाबाज़ार हिंसा के मामले में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद से कांग्रेस एक्शन मोड में नज़र आ रही है। इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने सेंट्रल जेल में देवेन्द्र यादव से मुलाकात की है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मध्य प्रदेश विधानसभा 2026-27 सत्र के लिए विधानसभा सदन समितियों का गठन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत इनके नाम शामिल
- 2. UP Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, कई घायल, CM ने जताया शोक
- 3. Tamil Nadu Chunav: बीजेपी ने 27 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, सूची में अन्नामलाई का नाम नहीं..यहां देखें सूची पार्टी ने किस पर लगाया दांव
- 4. CG News : सुरक्षा बलों ने दो डंप किए ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

