Breaking News
CG News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन विस्तार, जगदलपुर सिटी और बेमेतरा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
MP News : किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
CG Accident : जशपुर बस हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, 6 की मौत, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
CG News: गंगरेल बांध में महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप प्रतियोगिता 11 मार्च को, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Create your Account
CG News : फर्जी पुलिस बनकर बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन, घंटों में दबोचे दो आरोपी
- Rohit banchhor
- 07 Mar, 2026
पूछताछ का बहाना बनाया और वृद्धा के गले से सोने की माला झपटकर स्कूटी से फरार हो गए थे।
CG News : रायगढ़। रायगढ़ के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपटने वाले दो फर्जी पुलिसकर्मियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पूछताछ का बहाना बनाया और वृद्धा के गले से सोने की माला झपटकर स्कूटी से फरार हो गए थे।
घटना उस समय हुई जब ग्राम सम्बलपुरी निवासी रेशमी निषाद अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ बस से उतरकर मरीन ड्राइव पंजरी प्लांट मार्ग से सारंगढ़ बस स्टैंड की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान स्कूटी क्रमांक CG 13 AT 9561 में सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसी दुर्घटना के संबंध में पूछताछ करने लगे। आधार कार्ड दिखाने के बहाने एक आरोपी ने वृद्धा के गले से सोने की माला खींच ली और दोनों मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने तत्काल नाकेबंदी कराई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्ध स्कूटी और आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने चमार सिंह यादव और रामकुमार नायक को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल कर ली।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 85 हजार रुपये कीमत की सोने की माला, जिसमें 14 सोने की फोकली और एक पदक लगा था, तथा वारदात में इस्तेमाल स्कूटी (कीमत करीब 50 हजार रुपये) बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. T20 World Cup 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे पॉप स्टार रिकी मार्टिन, ICC ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की सुख समृद्धि के लिए की कामना
- 3. MP Accident : होली पर हाईवे बना मौत का रास्ता, बुढार में ट्रेलर ने कुचला SECL कर्मचारी को, मौके पर मौत
- 4. CG News: पूर्व डीजी राजीव श्रीवास्तव पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य नियुक्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

