Create your Account
CG News : खराब रिजल्ट पर सख्त कार्रवाई, 5 प्राचार्यों की वेतन वृद्धि रोकी, 50 हजार से अधिक का नुकसान
- Rohit banchhor
- 24 May, 2025
इस कार्रवाई से प्रत्येक प्राचार्य को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक का वित्तीय नुकसान होने का अनुमान है।
CG News : सूरजपुर। जिले के हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के खराब परीक्षा परिणामों के बाद जिला शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। पांच स्कूलों के प्राचार्यों की एक वेतन वृद्धि को असंचयी प्रभाव से रोक दिया गया है, क्योंकि उनके विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम रहा। इस कार्रवाई से प्रत्येक प्राचार्य को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक का वित्तीय नुकसान होने का अनुमान है।
जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार प्राचार्यों से जवाब-तलब किया था, लेकिन उनके स्पष्टीकरण को असंतोषजनक पाते हुए यह कार्रवाई की गई। प्रभावित प्राचार्यों में भैयाथान ब्लॉक के दो, प्रेमनगर, रामानुजनगर और प्रतापपुर ब्लॉक के एक-एक प्राचार्य शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिन स्कूलों का परिणाम 30 प्रतिशत से कम रहा, वहां की शैक्षणिक गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। प्राचार्यों को अपने जवाब में ठोस कारण प्रस्तुत करने थे, लेकिन उनके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: हाइड्रोपोनिक गांजा बेचते 2 युवक गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में पहली बार सामने आया मामला, बड़े नेट वर्क का अंदेशा
- 2. Raipur City Crime : कोल्ड स्टोरेज में मजदूर की हत्या, विवाद में साथी ही बना कातिल
- 3. Ramayana : ‘रामायण’ का पहला टीजर रिलीज, रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक पर फिदा हुए फैंस
- 4. CG News: NCA कैंप के लिए सेलेक्ट हुए छत्तीसगढ़ के 3 युवा क्रिकेटर, हाई लेवल ट्रेनिंग का मिलेगा मौका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

