Create your Account
CG News : कांग्रेस ने 3 पार्षदों को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
- Rohit banchhor
- 26 Aug, 2024
CG News : बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता से बेदखल होने के बाद कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह तेज हो गई है।
CG News : बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता से बेदखल होने के बाद कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह तेज हो गई है। इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने तीन पार्षदों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस कार्रवाई को जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने अंजाम दिया।
CG News : सूत्रों के अनुसार, जिन तीन नेताओं को निष्कासित किया गया है, उनमें वार्ड नं 10 के पार्षद लाल मोहम्मद, वार्ड नं 4 की पार्षद संतोषी एक्का और वार्ड नं 15 के पार्षद प्रदीप तिवारी शामिल हैं। इन पर आरोप है कि उन्होंने शिवपुर चरचा नगरपालिका के अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में अपनी ही पार्टी के खिलाफ मतदान किया।
CG News : यह मामला तब शुरू हुआ जब कोरिया जिले की शिवपुर चरचा नगर पालिका के अध्यक्ष लालमुनी यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद एवं नपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह और 4 अन्य पार्षदों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रस्तुत कर यह मांग की थी।
CG News : फ्लोर टेस्ट में विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 वोट पड़े, जबकि अध्यक्ष को केवल 3 वोट ही मिले, जिसके परिणामस्वरूप लालमुनी यादव को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी। इस घटना के बाद, कांग्रेस ने अपने पार्षदों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।
Related Posts
More News:
- 1. Artemis II: अर्थ के ऑर्बिट से बाहर निकला ओरियन स्पेसक्राफ्ट, 54 साल बाद चांद के इतने करीब पहुंचेगा इंसाना
- 2. KKR vs SRH IPL 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी हैदराबाद, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 3. CG Fraud : 3 महीने में रकम डबल का झांसा, फर्जी कंपनी बनाकर 38 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- 4. GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया, कूपर कोनोली की नाबाद 72 रनों की पारी ने दिलाई जीत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

