Breaking News
Create your Account
CG liquor scam: 21 आबकारी अधिकारियों पर अभियोजन की मंजूरी, गिरफ्तारी की लटकी तलवार, EOW की छापेमारी में मिले अहम सुराग
- Pradeep Sharma
- 18 May, 2025
CG liquor scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में राज्य सरकार ने 21 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इस घोटाले में 36 लोगों को आरोपी बनाया है
CG liquor scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में राज्य सरकार ने 21 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इस घोटाले में 36 लोगों को आरोपी बनाया है। इस फैसले से इन अधिकारियों पर कानूनी शिकंजा कसने का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
CG liquor scam: जिन अफसरों को आरोपी बनाया गया है उनमें तत्कालीन अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, जिला आबकारी अधिकारी और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं। जांच के दौरान EOW ने कई अधिकारियों से गहन पूछताछ की। बता दें इसी मामले में एक दिन शनिवार को राज्यभर में 13 ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए गए।
CG liquor scam: गौरतलब है कि इस घोटाले में कई बड़े नाम पहले ही सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं, जिनमें राजनेता, पूर्व IAS अधिकारी और कारोबारी शामिल हैं। अभियोजन की मंजूरी के बाद EOW अब और सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। जांच एजेंसी का कहना है कि घोटाले के सभी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : राजधानी में एक और लिफ्ट हादसा : फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में लगभग 20 मिनट तक फंसी रही IAS अफसर की पत्नी
- 2. Bargi Dam Cruise Accident : क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों को बचाया गया
- 3. CG News : गरियाबंद में 36 घंटे में तीसरी बार भूकंप के झटके, इलाके में दहशत का माहौल
- 4. Ganga Expressway: सीएम योगी का तोहफा, गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिन तक टोल फ्री, यात्रियों को बड़ी राहत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

