Breaking News
Create your Account
CG Crime : पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, मर्डर या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस...
- Rohit banchhor
- 06 Jun, 2025
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
CG Crime : बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में अपराध की सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। बिल्हा थाना क्षेत्र में एक घर के अंदर पति-पत्नी की लाश संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान इंदिरा साहू और घनश्याम साहू के रूप में हुई है।
बता दें कि मृतिका इंदिरा साहू का शव बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में मिला, जबकि उनके पति घनश्याम साहू की लाश उसी मकान में फांसी के फंदे पर लटकी हुई बरामद की गई। इस घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा थाना पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर यह मामला हत्या और आत्महत्या दोनों का संदेह पैदा कर रहा है।
थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक जांच के नतीजों के आधार पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. RR vs DC IPL 2026: जयपुर में आज RR vs DC का मुकाबला, टॉस जीतकर राजस्थान ने चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग 11
- 2. Bargi Dam Cruise Accident : क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों को बचाया गया
- 3. Digital Census 2027: 1.4 अरब लोगों की गिनती के लिए डिजिटल जनगणना आज से, डोर टू डोर सर्व शुरु, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
- 4. Delhi: दिल्ली के स्कूलों में एडवांस फीस पर लगा प्रतिबंध, अब हर महीने ही फीस वसूल सकेंगे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

