Create your Account
CG Crime : भतीजा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की चाची की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर...
- Rohit banchhor
- 30 Jul, 2024
CG Crime : सरगुजा। टोनही होने की शंका पर महिला की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में फेंकने के मामले में सरगुजा पुलिस ने
CG Crime : सरगुजा। टोनही होने की शंका पर महिला की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में फेंकने के मामले में सरगुजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 27 जुलाई को प्राथमिक शाला सेमराडांड स्कूल के पीछे सेप्टिक टैंक से बदबू आने की सूचना मिली। जिससे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो महिला का शव बरामद हुआ।
CG Crime : पुलिस ने मृतिका की शिनाख्ती सामलिया पैकरा निवासी बालमपुर थाना सीतापुर के रूप में की। सामलिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। जिससे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका के भतीजा संदेही अरविंद पैकरा 29 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, तो उसने बताया कि उसके परिवार में असामयिक मौतें हो रही थी। जिससे वह अपने चाची सामलिया को टोनही मानकर हत्या की साजिश रची।
CG Crime : आरोपी अरविंद पैकरा ने अपने दोस्त अंकित उर्फ संतोष यादव 20 वर्ष निवासी चलगली, समित पैकरा 24 वर्ष और एक नाबालिग के साथ मिलकर हत्या करने की योजना बनाई। योजना के तहत आरोपी अंकित उर्फ संतोष यादव ने स्वयं को परियोजना कार्यालय का बाबू बताते हुए मृतिका को फोन कर अधिकारी से मिलाने के बहाने झांसे में लिया और बोलेरो वाहन में लाया।
CG Crime : जिसके बाद आरोपियों ने सेमरडीह स्कूल के पास मृतिका का गला दबाकर हत्या की और शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। घटना के बाद मृतिका का बैग और दस्तावेज जला गए और मोबाइल तोड़कर जंगल में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से बोलेरो वाहन, 2 मोटरसाइकिल, जलाए गए दस्तावेज, खाली बैग और टूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में महिला शक्ति, लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम निर्विरोध सांसद चुनी गईं
- 2. MP News : शमशाबाद का नाम बदलकर हुआ ‘सूर्यनगर’, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा
- 3. Lok Sabha Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से, बीजेपी-कांग्रेस ने जारी किया तीन लाइन का व्हिप,संसदीय इतिहास में पहली बार होगा कुछ ऐसा...पढ़ें पूरी खबर
- 4. Rajya Sabha 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

