Create your Account
CG Accident : खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, पीछे से आए ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत
- Rohit banchhor
- 20 Feb, 2026
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
CG Accident : महासमुंद। महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बसना थाना क्षेत्र के छुईपाली टोल प्लाजा के पास हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, गौरटेक निवासी परमानंद भोई (60) और उपेश नाग (34) बाइक से NH-53 से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि उसी समय पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
ट्रक के कुचलने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बसना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता समेत तीन की मौत, महिला घायल
- 2. UP Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, फौजी पति की गोली मारकर की हत्या
- 3. Iran Attack On Amazon: कल दी थी चेतावनी, आज ईरान ने बहरीन में Amazon हेडक्वार्टर पर दागी मिसाइल; निशाने पर अब अमेरिकी टेक कंपनियां
- 4. Bangalore News : 11 महीने के मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत, मां ने भी दी जान, सुसाइड नोट बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

