Breaking News
:

“मुझे शांति से चोरी करने दो, नहीं तो सबको मार डालूंगा”, चोर ने धमकी भरा पत्र लिखकर कॉलोनी वालों को डराया...

MP News

इस पत्र को पढ़कर कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल बन गया है।

MP News : ग्वालियर। ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में एक चोर की अजीबोगरीब हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया है। चोर ने सूर्य विहार कॉलोनी के निवासियों को एक धमकी भरा पत्र लिखा है, जिसमें उसने कहा है, “मैं एक चोर हूं, मुझे शांति से चोरी करने दो, नहीं तो सबको मार डालूंगा।” इस पत्र को पढ़कर कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल बन गया है।


MP News : बता दें कि सूर्य विहार कॉलोनी में रहने वाले भोलाराम श्रीवास के घर पर देर रात एक अज्ञात बदमाश ने पत्थर में लिपटा हुआ एक पत्र फेंका। जब उन्होंने पत्र खोलकर पढ़ा, तो उसमें लिखा था, “मैं एक चोर हूं, मुझे चोरी करने दो, नहीं तो मैं सबको मार डालूंगा। मेरे साथी और मुझे शांति से चोरी करने दो, नहीं तो तुम लोग मरोगे।” इस धमकी भरे पत्र को पढ़कर कॉलोनी वासी डर गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


MP News : कॉलोनी वासियों का डर-
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चोर पिछले दो साल से उन्हें परेशान कर रहा है। 2024 में भी इस चोर ने कॉलोनी के एक घर को निशाना बनाकर चोरी की थी और पत्थर फेंके थे। लोगों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से चोर का हौसला बढ़ता जा रहा है। अब कॉलोनी वासी रात भर जागकर पहरा देते हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं कोई बड़ी घटना न हो जाए।


MP News : पुलिस की जांच-
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। हालांकि, चोर की पहचान करने में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने पत्र को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us