Breaking News
:

भोपाल जाते समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे जीतू पटवारी

सीहोर में जीतू पटवारी की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मारी, कार क्षतिग्रस्त, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।

भोपाल: सीहोर जिले में फंदा टोल और लसुड़िया परिहार के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की गाड़ी को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। यह हादसा सुबह 10:45 बजे हुआ, जब पटवारी इंदौर से भोपाल शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।


गनीमत रही, इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के तुरंत बाद जिला कांग्रेस कमेटी को सूचना दी गई। कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने पुष्टि करते हुए बताया कि वे मौके पर रवाना हो गए थे। स्थानीय पुलिस और प्रशासन को भी सूचित किया गया।


हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए क्षतिग्रस्त कार को हटाकर यातायात बहाल किया। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us