Create your Account
UP News : खेलते-खेलते मौत के गड्ढे तक पहुंचे मासूम, पानी में डूबने से 3 बच्चों की मौत
- Rohit banchhor
- 09 May, 2026
घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और मजदूर परिवारों में मातम छा गया।
UP News : कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। ईंट भट्ठे के पास बने पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और मजदूर परिवारों में मातम छा गया।
हादसा कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर ग्रामसभा स्थित दिनापट्टी इलाके में हुआ। यहां पंकज ईंट उद्योग भट्ठे के पास मिट्टी खनन के कारण गहरे गड्ढे बने हुए थे, जिनमें बारिश और पानी भर गया था। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे खेलते-खेलते उसी गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक पानी में डूब गए।
काफी देर तक बच्चे नजर नहीं आए तो परिजनों और मजदूरों ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तीनों मासूमों की सांसें थम चुकी थीं। मृत बच्चों की पहचान ढाई वर्षीय अनुष्का, तीन वर्षीय अभय पटेल और सात वर्षीय अनन्या के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक सभी बच्चे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-जांजगीर क्षेत्र के रहने वाले थे। उनके माता-पिता ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए यहां आए हुए थे। एक ही हादसे में तीन बच्चों की मौत के बाद मजदूर बस्ती में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Related Posts
More News:
- 1. BJP MLAs meeting in Kolkata today: कोलकाता में BJP विधायकों की बैठक आज, 8 मई को बंगाल आएंगे अमित शाह, तनाव के बीच न्यू मार्केट में बुलडोजर एक्शन, टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़, देखें वीडियो
- 2. Big Breaking : बंगाल में बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी चुनाव हारीं, भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत
- 3. NEET UG 2026 Exam 2026: NEET यूजी 26 परीक्षा रविवार को, रायपुर जिले में 26 परीक्षा केंद्र, नोट कर लें शेड्यूल
- 4. CSK IPL 2026: चेन्नई को फिर बड़ा झटका, डेब्यू मैच में ही चोटिल हुए रामकृष्ण; पूरे सीजन रूल्ड आउट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

