टीटी नगर पुलिस पकड़ा मोबाइल चोर गिरोह, 2 लाख के 13 मोबाइल जब्त
भोपाल। टीटी नगर पुलिस ने एक मोबाइल चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 13 मोबाइल जब्त किए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बगली मेकर रिगालिया कॉलोनी थाना मिसरोद निवासी अभिषेक कनाडे (32), बाणगंगा टीटी नगर निवासी पंकज चौरासे (32) व फरियादी निर्देश पटेल (26) निवासी अभि रेसीडेंसी रातीबड़ की शिकायत पर मोबाइल चोरी के प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान आरोपियों की तलाश के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली के दो लड़के मोबाइल बेचने की फिराक में इलाके में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया। सख्ती पूछताछ करने पर दोनों ने मोबाइल फोन चोरी का होना कुबूल किया।
दोनों लड़कों से जब्त किए गए मोबाइल समेत अन्य 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपियों ने बरामद मोबाइल शहर में अलग-अलग इलाकों से चोरी किए थे। एक आरोपी का नाम तौसीफ उर्फ अयान (18) निवासी बड़वाली मस्जिद के पास जहांगीराबाद जबकि दूसरा आरोपी बाल अपचारी है। उनसे चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

