प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, बिलासपुर में फिर एक की मौत
बिलासपुर: स्वाइन फ्लू का कहर जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में, बिलासपुर के 59 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से रायपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक शहर के राजस्व कॉलोनी का निवासी था और कुछ दिनों से अस्पताल में इलाज करवा रहा था।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में अब तक कुल 141 स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 56 मामले अभी भी सक्रिय हैं। बिलासपुर जिले में अब तक इस गंभीर बीमारी से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पांच नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

