Breaking News
:

Surguja Crime : व्यवसायी के पुत्र की हत्या, पुलिस ने किया चौकानें वाला खुलासा, नौकर निकला कातिल...

Surguja Crime

Surguja Crime : सरगुजा। अंबिकापुर में स्टील व्यवसायी के पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Surguja Crime : सरगुजा। अंबिकापुर में स्टील व्यवसायी के पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस हत्याकांड का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतक का नौकर ही निकला। सबसे हैरत की बात यह है कि मृतक अक्षत अग्रवाल ने खुद अपनी हत्या के लिए नौकर को सुपारी दी थी। इस सौदे की कीमत 50 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और सोने का कड़ा थी।

Surguja Crime : बता दें कि 21 अगस्त को अक्षत अग्रवाल का शव चठिरमा जंगल के पास उसकी कार में खून से लथपथ हालत में पाया गया था। उसे तीन गोलियां मारी गई थीं। मामले की जांच में पुलिस ने तेजी दिखाई और 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि अक्षत ने खुद को मारने की सुपारी दी थी।

Surguja Crime : मृतक अक्षत ने अपने नौकर से 50 हजार रुपये, सोने की चेन और कड़े के बदले अपनी हत्या का सौदा किया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए तीन पिस्टल और जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। हालांकि, अक्षत ने ऐसा क्यों किया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है।

Surguja Crime : मामले का पूरा घटनाक्रम-
अंबिकापुर के मनेद्रगढ़ रोड निवासी अक्षत अग्रवाल, जो अंबिका स्टील के संचालक महेश केड़िया का पुत्र था। 21 अगस्त को अपने व्यवसाय के सिलसिले में पैसा रिकवरी के लिए निकला था। शाम करीब 6.30 बजे से वह लापता हो गया और उसका फोन बंद आने लगा। अगले दिन उसकी लाश चठिरमा जंगल में उसकी कार के अंदर मिली।

Surguja Crime : पुलिस ने शक के आधार पर अक्षत के नौकर को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद सारी घटना का पर्दाफाश हो गया। हालांकि, यह समझना बाकी है कि अक्षत ने अपने जीवन को समाप्त करने के लिए इतना चरम कदम क्यों उठाया। इस रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद है क्योंकि पुलिस जांच आगे कर रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us