Breaking News
:

एसआईटी ने किया खुलासा: रशियन बताकर डीजीएम को उजबेकिस्तान की युवती से मिलवाया

एसआईटी

भोपाल। बीएचईएल के डीजीएम को हनी ट्रैप में फंसाकर 2.50 लाख लेने के मामले में एसआईटी ने जांच के बाद खुलासा किया है कि आरोपी स्क्रेप ठेकेदार शशांक  ने डीजीएम को जिस युवती को रशियन बताकर मिलाया था दरअसल वह उज्बेकिस्तान की है। युवती 25 हजार रुपए में डीजीएम के साथ एक रात गुजारने के लिए तैयार हुई थी। पुलिस को उसकी लोकशन दिल्ली में मिली है, पुलिस टीम उसे पकड़ने दिल्ली जाने की तैयारी में है। इसी के साथ ही होशंगाबाद रोड स्थित होटल स्टाफ की भी जांच की जा रही है। डीजीएम उस होटल में तीन बार ठहरे थे। पुलिस उस एंगल से भी जांच कर रही है कि कही आरोपी के कहने पर होटल स्टॉफ की मिलीभगत से रूम में पहले से कैमरे तो नहीं लगा दिए गए थे। 

एसआईटी ने पीड़ित डीजीएम के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि विदेशी लड़की के साथ होटल के रूम में अटैच बाथरूम में आरोपी शशांक ने एक घंटे का समय बिताया था। उस समय वह उसी कमरे में मौजूद थे। संबंध बनाने के नाम पर उस लड़की को डीजीएम के साथ एकांत में छोड़ा गया। हालांकि डीजीएम महज 15 मिनट बद ही रूम से बाहर आ गए थे। आरोपी ने इस लड़की के साथ रूम में बैठकर बातचीत करता वीडियो मुझे दिखाया गया था।

आरोपी शशांक ने डीजीएम से कहा कि उसके पास 27 अश्लील वीडियो हैं और ब्लेकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस की गिरफ्त में आए स्क्रेप ठेकेदार के कब्जे से बरामद हुए मोबाइल की बारीकी से जांच की जा रही है। सीडीआर से साफ हो गया है कि बीते एक माह के अंतराल में आरोपी और फरियादी के बीच 100 से अधिक बार बातचीत हुई है। आरोपी के मोबाइल में दर्जनों पोर्न वीडियो भी मौजूद हैं। फिलहाल एसआईटी चीफ एसीपी दीपक नायक ने बताया है कि हनी टैप में शामिल फरार दो महिलाओं सहित एक दलाल की तलाश की जा रही है। केस की भनक लगते ही सभी आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं। तकनीकी जानकारी व सूचनाओं के आधार पर पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।



सोशल मीडिया वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया था ब्लेकमेल
भेल के सीनियर अधिकारी (डीजीएम) को शशांक वर्मा उर्फ सन्नी ने दो महिलाओं से मुलाकात कराई थी। 14 अगस्त को सन्नी उन्हें होटल लेकर गया, यहां उसने कहा कि होटल में एक रशियन लड़की से रात भर मुलाकात का मौका मिलेगा। अधिकारी उसके साथ होटल चले गए। इसके बाद फिर आरोपी उनकों एक और महिला से मिलवाया गया। 15 अगस्त को सन्नी उनके पास आया। उसने वीडियो दिखाया, जिसमें अधिकारी रशियन लड़की के साथ नजर आ रहे थे। सन्नी ने उन्हें धमकाया कि उसके पास ऐसे 27 वीडियो हैं।

सन्नी ने अधिकारी से एक लाख रुपये मांगे। अधिकारी ने रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद वीडियो डिलीट कराने के बहाने सन्नी, अधिकारी को एमपी नगर में एक अपार्टमेंट में ले गया। अपार्टमेंट में सन्नी ने महिला दलाल की मदद से अधिकारी को धमकाया। आरोपी ने सोशल मीडिया वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अफसर से पहले 55 हजार, फिर 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद सन्नी उनका अपहरण कर जबलपुर ले गया। यहां यूपीआई अकाउंट से 40 हजार रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कराए। फिर एटीएम से 60 हजार रुपये निकलवाए। इस तरह से करीब 2.50 लाख ले लिए। किसी तरह अधिकारी आरोपी के  चंगुल से बाहर निकलकर पुलिस के पास पहुंचे थे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us