Create your Account
Saiyaara : अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज, परिवार ने दी हार्दिक बधाई
- Rohit banchhor
- 18 Jul, 2025
चंकी पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर अहान, अनन्या, अलाना और रायसा की बचपन की प्यारी तस्वीरें शेयर की।
Saiyaara : मुंबई। अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज हो गई है और इस खास मौके पर उनके परिवार ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। चाचा चंकी पांडे और बहन अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अहान को बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर की। चंकी पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर अहान, अनन्या, अलाना और रायसा की बचपन की प्यारी तस्वीरें शेयर की।
इसके साथ उन्होंने लिखा, “मेरा सैयारा अहान पांडे… तुम्हें जीवन में ढेर सारी सफलता मिले। मेरी शुभकामनाएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं।” चंकी का यह इमोशनल पोस्ट उनके फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। वहीं, बहन अनन्या पांडे ने भी अपने भाई को बॉलीवुड में वेलकम करते हुए एक प्यारा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “मैं बचपन से अपने भाई की फैन रही हूं और अब चाहती हूं कि पूरी दुनिया भी उसे पसंद करे। यकीन नहीं हो रहा कि मेरे छोटे भाई की पहली फिल्म रिलीज हो गई है।
फिल्मों में आपका स्वागत है आहानी!” फिल्म ‘सैयारा’ के डायरेक्टर मोहित सूरी ने भी फिल्म के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “रोमांटिक फिल्में मेरे दिल के बेहद करीब रही हैं। ‘सैयारा’ उन लव स्टोरीज की तरह है जिन्हें मैं बचपन से सुनता और पसंद करता आया हूं।
मुझे खुशी है कि अहान और अनीत ने इस फिल्म में दिल से मेहनत की है और अपनी पहली फिल्म में शानदार काम किया है।” फिल्म को यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने प्रोड्यूस किया है, और यह फिल्म दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स प्राप्त कर रही है, खासकर अहान पांडे की परफॉर्मेंस को सराहा जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. President Murmu met Premananda Maharaj: राधा केली कुंज आश्रम पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रेमानंद महाराज ने ‘राधे-राधे’ कहकर किया स्वागत, वृंदावन दौरे की तस्वीरें आईं सामने
- 2. Sarke Chunar Controversy: विवादित लिरिक्स पर बवाल, संजय दत्त और नोरा फतेही की ‘सरके चुनर’ गाना यूट्यूब से हटाया गया
- 3. CG Naxal Surrender: बस्तर में 108 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, डंप से 3.61 करोड़ कैश, 1 किलो सोना और 101 घातक हथियार बरामद
- 4. Priyanka Chopra 98वें ऑस्कर 2026 में प्रेजेंटर, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव, इंटरनेशनल मंच पर फिर चमकेंगी देसी गर्ल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

