Create your Account
Raipur City News : आईपीएस जीपी सिंह की बहाली तय, हाईकोर्ट ने कैट के फैसले पर लगाई मुहर...
- Rohit banchhor
- 23 Aug, 2024
Raipur City News : रायपुर। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह की बहाली का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है।
Raipur City News : रायपुर। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह की बहाली का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) के फैसले पर मुहर लगा दी है, जिससे जीपी सिंह की बहाली लगभग तय मानी जा रही है।
Raipur City News : कैट ने हाल ही में जीपी सिंह से जुड़े सभी मामलों को चार सप्ताह के भीतर निपटाने और उनकी सेवा बहाल करने का आदेश दिया था। राज्य सरकार ने कैट के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन अब हाईकोर्ट ने भी इस फैसले को सही ठहराते हुए उनकी बहाली का रास्ता खोल दिया है।
Raipur City News : जीपी सिंह पर लगे थे गंभीर आरोप-
2021 में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जीपी सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और देशद्रोह के मामले दर्ज किए थे। एसीबी की टीम ने जुलाई 2021 में जीपी सिंह के राजनांदगांव और ओडिशा के 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें 10 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति और कई संवेदनशील दस्तावेज बरामद हुए थे।
Raipur City News : अनिवार्य सेवानिवृत्ति और गिरफ्तारी-
जीपी सिंह को जुलाई 2023 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी थी, जो राज्य सरकार की सिफारिश पर आधारित थी। बाद में, जीपी सिंह की गिरफ्तारी जनवरी 2022 में नोएडा से हुई थी, लेकिन उन्हें उसी साल जमानत मिल गई थी। अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद जीपी सिंह अपनी सेवा में वापस लौट सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: 10 अप्रैल को लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम ले सकती हैं राज्यसभा सदस्य की शपथ, उच्च सदन में बदल जाएगा सत्ता संतुलन
- 2. MP News : भोपाल के आसपास घूमना हुआ महंगा, NHAI ने बढ़ाए मंथली पास के दाम, जानें आपके जेब में कितना पड़ेगा असर
- 3. MS Dhoni Batting in the Nets: क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी! नेट्स में बैटिंग करते नजर आए
- 4. MP पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 64 इंस्पेक्टर्स को दूसरे जिलों में किया गया शिफ्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

