Create your Account
Raipur City News: राजधानी के VIP रोड में पूर्व MLA की कार से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर
- Pradeep Sharma
- 26 Feb, 2025
Raipur City News: राजधानी रायपुर के माना इलाके में पूर्व विधायक की गाड़ी से बाइक सवार युवकों की टक्कर होने से युवकों को गंभीर चोट आई हैं। पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है।
रायपुर। Raipur City News: राजधानी रायपुर के माना इलाके में पूर्व विधायक की गाड़ी से बाइक सवार युवकों की टक्कर होने से युवकों को गंभीर चोट आई हैं। पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालोद के पूर्व विधायक प्रीतम साहू को लेने के लिए उनकी कार लेकर उनका वाहन चालक स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट जा रहा था। वहीं लालपुर निवासी नरेंद्र साहू और सूरज साहू अपनी बाइक से भूतेश्वर महादेव मंदिर गरियाबंद दर्शन करने जा रहे थे। माना बस्ती सिग्नल के पास दोनो गाड़ियां आपस में टकरा गई।
Raipur City News: हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों के पैर फैक्चर हो गए और कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूरज साहू जो कार के पास बैठा था, वह इतनी तेज टक्कर के कारण डिवाइडर के दूसरी ओर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार तथा बाइक को जब्त कर लिया।
Related Posts
More News:
- 1. MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक, सरदार सरोवर विस्थापितों को नि:शुल्क पंजीयन, सिंचाई परियोजनाओं और 10 योजनाओं की निरंतरता को मंजूरी
- 2. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, पेंड्रा में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप
- 3. MP Sex Racket : पॉश कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
- 4. Raipur City News : खून से लथपथ मिली युवक की लाश, सिर पर गहरा जख्म और जहर मिलने से फैली सनसनी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

