Create your Account
Promotion News : नक्सल मोर्चे पर वीरता के लिए 295 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, डीजीपी ने जारी किया आदेश
- Rohit banchhor
- 30 May, 2025
यह पदोन्नति न केवल पुलिसकर्मियों की मेहनत का सम्मान है, बल्कि छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।
Promotion News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले 295 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न पदोन्नति का तोहफा मिला है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुणदेव गौतम ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह पदोन्नति कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवानों को प्रदान की गई है। पदोन्नत होने वाले पुलिसकर्मियों में आरक्षक, प्रधान आरक्षक, सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और उप निरीक्षक (एसआई) रैंक के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
यह कदम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने और उनकी असाधारण सेवा को सम्मानित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डीजीपी अरुणदेव गौतम ने सभी पदोन्नत जवानों को बधाई देते हुए उनके साहस और समर्पण की सराहना की है। यह पदोन्नति न केवल पुलिसकर्मियों की मेहनत का सम्मान है, बल्कि छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।








Related Posts
More News:
- 1. UP News : थार की बैक गियर लगने से गाड़ी लुढ़का, दबने से दादी की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मंजर
- 2. Mathura Accident : मथुरा में हादसा : पैंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलटा स्टीमर, 30 लोग थे सवार, 9 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- 3. CG News : महुआ बीनने गया था ग्रामीण, दंतैल हाथी ने कुचलकर ली जान, इलाके में दहशत
- 4. UPPSC RO ARO Final Result 2023 : यूपीपीएससी आरओ-एआरओ का परिणाम जारी, 419 अभ्यर्थी सफल; अनिल पांडेय बने टॉपर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

