President Donald Trump: अमेरिका में दवाओं की कीमतें घटाएंगे ट्रंप, 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' नीति लागू करने का ऐलान, खास आदेश पर करेंगे हस्ताक्षर
President Donald Trump: वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देशवासियों को दवाओं की ऊंची कीमतों से राहत दिलाने का वादा किया है। ट्रंप ने ऐलान किया कि वे सोमवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे, जिससे कुछ दवाओं की कीमतें कम हो सकती हैं। यह प्रयास उनके पहले कार्यकाल में भी किया गया था, लेकिन अदालती रोक के कारण सफल नहीं हो पाया था।
President Donald Trump: ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, "मैं 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' नीति लागू करूंगा, जिसके तहत अमेरिका वही कीमत चुकाएगा, जो दुनिया में किसी देश ने सबसे कम दी है।" उन्होंने दावा किया कि इससे स्वास्थ्य खर्च में ऐतिहासिक कमी आएगी, हालांकि विशेषज्ञ उनके 'ट्रिलियन्स ऑफ डॉलर्स' की बचत के दावे को अतिशयोक्तिपूर्ण मानते हैं।
President Donald Trump: यह आदेश मुख्य रूप से मेडिकेयर पार्ट बी के तहत दी जाने वाली दवाओं, जैसे कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन और ड्रिप, पर लागू होगा, जो 70 मिलियन बुजुर्गों को कवर करता है। हालांकि, फार्मेसी से खरीदी जाने वाली दवाओं पर इसका असर नहीं होगा।
President Donald Trump: दवा कंपनियां इस नीति का विरोध कर रही हैं, उनका कहना है कि कीमतें कम होने से मुनाफा घटेगा और नए शोध बाधित होंगे। ट्रंप ने कंपनियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सालों से रिसर्च के नाम पर ज्यादा पैसे वसूल रही हैं। उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार अब सही कदम उठाएगी।

