Create your Account
MP News : सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
- Rohit banchhor
- 24 Dec, 2025
हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
MP News : भोपाल। सेंट्रल जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कैदी को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद अचानक बेहोशी की हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कैदी को जेल के भीतर अचानक तबीयत बिगड़ने पर तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक कैदी नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद था।
यह मामला करीब 7 महीने पहले दर्ज किया गया था और वह तभी से न्यायिक हिरासत में था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Baba Mahakaal Not Affected By Lunar Eclipse: उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर पर नहीं होता ग्रहण का असर, खुले रहते हैं कपाट, जानें क्या है मान्यताएं
- 2. CG News : फैक्ट्री में क्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सुरक्षा पर उठा सवाल
- 3. MP Crime : MP में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 10 पिस्टल, 13 मैगजीन और कारतूस के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
- 4. Iran Israel War: ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान महल पर इजराइल का हमला, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल; सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

