Create your Account
MP News : ट्वीट कर फिर सुर्खियों में शिवराज, बोले-मैं केंद्रीय मंत्री ही नहीं... जानिए पूरी खबर
- VP B
- 14 Jul, 2024
झारखंड के प्रवास के दौरान शिवराज सिंह चौहान के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट एक वीडियो इस समय सुर्खियों का केंद्र बना हुआ है।
MP News : भोपाल। लंबे समय तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने का खिताब अपने नाम कर चुके केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समय-समय पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री और लोकसभा सांसद शिवराज सिंह चौहान इन दिनों झारखंड के प्रवास पर हैं।
MP News : झारखंड के प्रवास के दौरान शिवराज सिंह चौहान के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट एक वीडियो इस समय सुर्खियों का केंद्र बना हुआ है। शिवराज सिंह चौहान मीडिया कर्मियों को बाइट देते हुए उसमें नजर आ रहे हैं। बाइट में वह कह रहे हैं कि मैं कृषि मंत्री नहीं मामा हूं।
MP News : वीडियो में शिवराजसिंह चौहान ने कहा: मैं केंद्रीय मंत्री ही नहीं… मैं तो मामा हूं…, उन्होंने मामा शब्द का भावार्थ भी बताया कि मामा में दो मा हैं, यानि जो एक साथ दो मांओं का प्यार दे वह मामा…होता है वीडियो में शिवराज सिंह चौहान आगे बोल रहे हैं कि मध्य प्रदेश की प्रत्येक बहन उन्हें सगा भाई मानती है। मैं भांजे-भांजियों का मामा और बहनों का भैया हूं। यह रिश्ता आत्मीयता, स्नेह और प्रेम का है। और इस बंधन में बांधने के लिए मैं आपके बीच आया हूं।
Related Posts
More News:
- 1. Raghav Chaddha: पंजाब मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिलेंगे राघव चड्ढा, राजनीतिक आरोपों से गरमाई सियासत
- 2. CG News : नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, क्षेत्र में फैली सनसनी
- 3. Phalodi Satta Baajaar Bhaav: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों से पहले फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया किसकी बनेगी सरकार, दूसरे चरण की बंपर वोटिंग के बाद बदला भाव
- 4. MI vs LSG: लखनऊ ने मुंबई को दिया 229 रनों का विशाल लक्ष्य, पूरन ने जड़े आठ छक्के, बॉश ने झटके 2 विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

