Create your Account
MP News : एमपी में घटा मंत्री नागर का कद, वन और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे रामनिवास रावत
- Rohit banchhor
- 21 Jul, 2024
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के मंत्रिमंडल में बदलाव किया गया है।
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के मंत्रिमंडल में बदलाव किया गया है। अभी तक वन और पर्यावरण की जिम्मेदारी संभाल रहे नागर सिंह चौहान की जगह वन और पर्यावरण की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत को दी गई है। गौरतलब है कि रामनिवास रावत ने 14 दिन पहले मंत्री पद की शपथ ली थी, करीब 14 दिनों के मंथन के बाद भाजपा ने उन्हें वन और पर्यावरण मंत्री बनाया है।
MP News : रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। 8 जुलाई को उनके कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भी विभाग का आवंटन नहीं किया गया था। नागर सिंह चौहान के पास अब तीन में से एक अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ही बचा है। इसे कैबिनेट में उनके कद घटने के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, राज्य सरकार ने रविवार को मंत्रिमंडल में इस बदलाव की अधिसूचना भी जारी कर दी।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में दिल्ली दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। वहां से हरि झंडी मिलने के बाद रावत को विभाग का आवंटन कर दिया गया। लोकसभा चुनाव के दौरान श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से विधायक रामनिवास रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। छह बार के विधायक रावत इससे पहले भी कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Assam Oath Ceremony : असम में तीसरी बार हिमंता राज! 12 मई को शपथ ग्रहण, पीएम मोदी की मौजूदगी में NDA रचेगा इतिहास
- 2. UP News : लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, बंद कमरे में मिले शव
- 3. CG Police Transfer : 10 थाना प्रभारी हुए इधर से उधर, कई थानों में नए चेहरे तैनात, देखें लिस्ट
- 4. Pawan Khera: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम सीएम की पत्नी के मामले में मिली अग्रिम जमानत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

