MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, नायब तहसीलदार 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
MP News : सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रामपुर बघेलान तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बंटवारे के प्रकरण में आदेश पारित करने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी।
MP News : जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता आशुतोष सिंह ने लोकायुक्त को सूचना दी कि उनके बंटवारे के मामले में नायब तहसीलदार ने अवैध रिश्वत की मांग की है। शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई और कार्रवाई तहसील के कक्ष वृत्त माहौरी कटरा में अंजाम दी गई। जैसे ही राशि आरोपी को सौंपी गई, ट्रैप टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
MP News : लोकायुक्त की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। इस गिरफ्तारी के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

