Create your Account
MP News: गुजरात ने सराहा मध्यप्रदेश का सिंचाई मॉडल, गुजरात में अपनाने बनी सहमती
- VP B
- 18 Jul, 2024
मोहनपुरा कुंडलिया प्रेशराइज्ड पाइप सूक्ष्म सिंचाई परियोजना विश्व की अनूठी सिंचाई परियोजना है। इसके लिए मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है
MP News: भोपाल। मध्य प्रदेश में सिंचाई को लेकर नए-नए प्रयोग किया जा रहे हैं। जिसको देखने के लिए दूसरे राज्य के प्रतिनिधि भी मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं। गुजरात के जल संसाधन मंत्री कुंवरजी भाई बावलिया ने सिंचाई के क्षेत्र में किए गए कार्यों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सिंचाई के क्षेत्र में जो तकनीक का इस्तेमाल किया गया है उसे गुजरात भी अपनाएगा। बावलिया ने भोपाल में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से भेंट की और सिंचाई परियोजना पर चर्चा की।
MP News: वह मोहनपुरा कुंडलिया प्रेशराइज्ड पाइप सूक्ष्म सिंचाई परियोजना समेत अन्य परियोजनाओं को देखने आए हुए हैं। गुजरात के जल संसाधन मंत्री कुंवरजी भाई बावलिया ने कहा कि सिंचाई के क्षेत्र में मध्य प्रदेश के प्रयोग को गुजरात में अपनाया जाएगा, क्योंकि सिंचाई के क्षेत्र में मध्य प्रदेश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यहां की मोहनपुरा कुंडलिया और केन बेतवा लिंक परियोजनाएं न केवल भारत में बल्कि विश्व की सिंचाई परियोजना में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। उनको मंत्री सिलावट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही केन बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन करने के लिए आने वाले हैं। यह परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र का परिदृश्य बदल देगी।
MP News: मोहनपुरा कुंडलिया प्रेशराइज्ड पाइप सूक्ष्म सिंचाई परियोजना विश्व की अनूठी सिंचाई परियोजना है। इसके लिए मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है। आज हमारे यहां सिंचाई का क्षेत्र लगभग 50 लाख हेक्टेयर हो गया है। वर्ष 2025 तक इसे 65 लाख हेक्टेयर और वर्ष 2028-2029 तक इसे एक करोड़ हेक्टेयर पहुंचाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर गुजरात के जल संसाधन मंत्री ने सिलावट को साबरमती रिवरफ्रंट व अन्य योजनाएं देखने का आमंत्रित किया तो उन्होंने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाए गए जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी देते हुए पुस्तिका भेंट की।
Related Posts
More News:
- 1. Horoscope for Big Tuesday : जानिए कैसा होगा आपके लिए बड़े मंगलवार का दिन, पढ़ें अपना राशिफल
- 2. UP Crime : दोस्ती बनी मौत की वजह, ‘हादसे’ के पीछे निकली खौफनाक साजिश, ऐसे खुली आरोपियों की पोल
- 3. Apple का भारत को 100 करोड़ का बड़ा तोहफा, 6 छोटी कंपनियों की चमकेगी किस्मत!
- 4. Pawan Khera: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम सीएम की पत्नी के मामले में मिली अग्रिम जमानत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

