Create your Account
MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नानाखेड़ा बस स्टैंड का किया निरीक्षण, यात्रियों से ली फीडबैक, चाय बनाते दिखे मुख्यमंत्री
MP News: उज्जैन: उज्जैन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नानाखेड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय बस स्टैंड पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। 1992 में निर्मित यह बस स्टैंड वर्ष 2016 से पूरी तरह संचालित हो रहा है और यहाँ से अंतर्राज्यीय व राज्य स्तरीय बसें निरंतर चलती हैं। मुख्यमंत्री ने बस संचालन व्यवस्था, साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।
MP News: निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों और ऑटो चालकों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने कहा कि शहर का विस्तार काफी बढ़ गया है, इसलिए दो बस स्टैंड का संचालन आवश्यक है, और यह देखकर प्रसन्नता है कि नानाखेड़ा बस स्टैंड सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
MP News: मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर और जनपद निधि से जुड़े कार्य जारी हैं और वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मतदाताओं को बूथ स्तर पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी कारण उन्होंने अपनी विधानसभा के एक बूथ का निरीक्षण करने का भी निर्णय लिया।
MP News: निरीक्षण के दौरान एक दिलचस्प पल तब देखने मिला, जब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बस स्टैंड पर चाय का आनंद लेने के साथ खुद चाय बनाते हुए भी दिखाई दिए। स्थानीय लोग और यात्री इस अनोखी शैली को देखकर उत्साहित नज़र आए।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : जग्गी हत्याकांड मामला : अमित जोगी को हाईकोर्ट का आदेश, 3 हफ्ते में करना होगा सरेंडर
- 2. Ahaan Panday : ‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे की धांसू तैयारी, अब एक्शन से उड़ाएंगे गर्दा; YRF की नई फिल्म का आ गया अपडेट
- 3. CSK vs PBKS IPL 2026: चेन्नई ने पंजाब को दिया 209 रन का टारगेट, पंजाब के लिए विजयकुमार ने झटके सबसे ज्यादा विकेट
- 4. KKR vs SRH IPL 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी हैदराबाद, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

