Create your Account
MP News: भोपाल एयरपोर्ट क्षेत्र में ड्रोन के साथ हवाई पटाखे प्रतिबंधित, लेजर बीम लाइट का भी नहीं कर पाएंगे उपयोग
- VP B
- 13 Jul, 2024
राजा भोज एयरपोर्ट वाले इलाके में कई मैरिज गार्डन संचालित हो रहे हैं जहां पर विभिन्न धार्मिक और वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं
MP News: भोपाल। राजधानी भोपाल के गांधीनगर स्थित राजा भोज विमानतल के आसपास लेजर लाइट के साथ ड्रोन उड़ने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है, जो तत्काल से प्रभावित हो गया है। आदेश में स्पष्ट है कि ड्रोन के साथ लेजर लाइट और पटाखे फोड़ने पर भी पूर्णत प्रतिबंध रहेगा।
MP News: आपको बता दें कि राजा भोज एयरपोर्ट वाले इलाके में कई मैरिज गार्डन संचालित हो रहे हैं जहां पर विभिन्न धार्मिक और वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं उनकी वीडियो और फोटोग्राफी के लिए तमाम तरह के लेजर लाइट और द्रोण का इस्तेमाल किया जाता है पिछले कुछ समय से एयरपोर्ट प्रबंधन के देखने में आया है कि विमानों के एप्रोच-पाथ में लेजर बीम-लाइट, पटाखों के इस्तेमाल होने से पायलट को विमान लैंड करते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
MP News: इसे देखते हुए विमानतल के आसपास के क्षेत्र में फायर वर्क्स, ड्रोन आदि पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध जिला प्रशासन से किया गया था। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जिला प्रशासन के अनुसार लालघाटी क्षेत्र से संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ तक, लालघाटी से विमानतल तक, विमानतल से मुबारकपुर चौराहा क्षेत्र तक तथा विमानतल से करोंद चौराहे तक के क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। इन इलाकों में किसी भी भवन, मैरिज गार्डन में विवाह एवं अन्य किसी भी प्रकार के जुलूस के दौरान लेजर बीम लाइट का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। हवाई पटाखे पर भी रोक रहेगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: राजीव भवन में कांग्रेस की मैराथन बैठक, पायलट करेंगे विधायकों और डीडीसी अध्यक्षों से चर्चा
- 2. Hashish Factory Busted : ओडिशा के जंगलों में ‘मोबाइल ड्रग फैक्ट्री’ का भंडाफोड़, 100 करोड़ का हशीश ऑयल जब्त, तस्कर फरार
- 3. MP News : बालगृह से फिर फरारी, ग्रिल तोड़कर भागे 3 नाबालिग, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल
- 4. ICAI CA Exam 2026: सीए सितंबर-नवंबर सत्र के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी, जानें डेट्स, इस दिन से भरे जाएंगे फॉर्म
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

