Create your Account
शादियों के सीजन में सेहत बिगाड़ सकता है मावा, खाद्य विभाग ने ग्वालियर से भोपाल पहुंचा 12 क्विंटल मावा किया जप्त
- VP B
- 10 Jul, 2024
जैसे ही मावा ट्रेन से भोपाल आया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बजरिया स्थित जीबी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने ज़प्त कर लिया।
भोपाल। लंबे अंतराल के बाद अब शादी की शहनाइयां गूंजने लगी है। शुभ मुहूर्त में वैवाहिक कार्यक्रम हो रहे हैं,इस बीच मावे की खपत भी बढ़ती जा रही है। ग्वालियर से सप्लाई होने के लिए भोपाल आया 12 क्विंटल से ज्यादा मावा विभाग ने लावारिस हालत में जप्त किया है। फूड विभाग ने जांच के लिए सैंपल भेजे हैं।
जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में अधिक संख्या में वैवाहिक मुहूर्त है। उसको देखते हुए मावा की खपत को पूरा करने 40 क्विंटल मावा भोपाल भेजा गया था। जैसे ही मावा ट्रेन से भोपाल आया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बजरिया स्थित जीबी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने ज़प्त कर लिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि पकड़े गए मावा को क्लेम करने के लिए अभी तक भोपाल का कोई व्यापारी सामने नहीं आया है। इस वजह से मावा और उसे सप्लाई करने के लिए तैनात किए लोडिंग ऑटो को रोका गया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : पत्नी की हत्या के बाद मासूम बेटे को जंगल में छोड़ा, रातभर चला सर्च ऑपरेशन, आरोपी गिरफ्तार
- 2. UP News : मिट्टी का टीला ढहा, मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की जिंदा दबकर मौत, मची चीख-पुकार
- 3. RR New Owner : 40 दिन में दूसरी बार बिकी राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी, लक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला बने नए मालिक
- 4. MP News : राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुजरात एवं महाराष्ट्र राज्य के स्थापना दिवस के संयुक्त समारोह में हुए शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

