Create your Account
Jharkhand News: ट्रैफिक जाम से राहत, हेमंत सरकार ने पास कीं कई ज़रूरी योजनाएं
- Rohit banchhor
- 22 Jul, 2025
झारखंड में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने कई ज़रूरी परियोजनाओं को हरी झंडी दी है। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
Jharkhand News : रांची। राजधानी रांची में ट्रैफिक जाम की समस्या अब जल्द ही बीते दिनों की बात हो सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुगम बनाने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के तहत फ्लाईओवर और फोरलेन सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे रांची को स्मार्ट और ट्रैफिक फ्री शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
इन परियोजनाओं को मिली हरी झंडी-
अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ होते हुए चापू टोली तक एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण यह फ्लाईओवर रांची के मध्य और दक्षिणी हिस्सों को जोड़ेगा। वर्तमान में इस मार्ग पर भारी ट्रैफिक दबाव रहता है, जिससे आम नागरिकों को रोजाना जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। फ्लाईओवर बनने से नीचे की सड़कों पर वाहन दबाव कम होगा और यात्री निर्बाध रूप से यात्रा कर सकेंगे।
करमटोली से मोराबादी होते हुए साइंस सिटी तक फ्लाईओवर-
मोराबादी और साइंस सिटी क्षेत्र शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र हैं। यहां दिनभर ट्रैफिक की समस्या रहती है। यह फ्लाईओवर इन दोनों इलाकों को सीधे जोड़कर ट्रैफिक के बोझ को कम करेगा।
रांची रेलवे स्टेशन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक वैकल्पिक फोरलेन सड़क का निर्माण-
यह परियोजना शहर के दो प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के बीच आवागमन को तेज और सुगम बनाएगी। नई फोरलेन सड़क के बनने से यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिलेगी और यात्रा का समय भी घटेगा।
रिंग रोड का फोरलेन में विस्तार-
शहर के बाहरी हिस्से में स्थित रिंग रोड को फोरलेन में विस्तारित किया जाएगा, जिससे भारी वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे आंतरिक सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम होगा।
Related Posts
More News:
- 1. Alert in Delhi: दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था, जांच एजेंसियां सतर्क
- 2. CG Transfer : नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों के इंजीनियर बदले, नई जिम्मेदारियां तय
- 3. Prasar Bharati: प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के नए चेयरमैन, केंद्र सरकार ने की नियुक्ति
- 4. MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य स्तरीय पशुपालक एवं दुग्ध उत्पादक सम्मेलन में हुए शामिल, कहा- सरकार खरीदेगी दूध, पशुपालकों को दिलाएगी दूध का समुचित दाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

