Create your Account
भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
- VP B
- 11 Jul, 2024
छावनी क्षेत्र में हाईवे पर ऑटो में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में ऑटो सवार नरेश उनकी पत्नी उषा बेटा राहुल और भतीजी अंकिता की दर्दनाक मौत हो गई है।
भोपाल/ग्वालियर। ग्वालियर जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र में हाईवे पर ऑटो में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में ऑटो सवार नरेश उनकी पत्नी उषा बेटा राहुल और भतीजी अंकिता की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग मुरैना जिले के रहने वाले थे। ऑटो ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
जानकारी अनुसार हादसा उस समय हुआ जब नरेश और उनका परिवार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भिंड गए थे और वहां से लौट रहे थे,गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी,जिससे पूरा परिवार काल के गाल में समा गया।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर शवो को पीएम के लिए भिजवाया। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अभी ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है, ऑटो में बैठे अन्य लोग घायल हो गए थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
Related Posts
More News:
- 1. Assembly Elections Vote Counting: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना कल, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी काउंटिंग, ताजा जानकारी के लिए अपडेट रहे हमारे साथ
- 2. CG News : विधायक संगीता सिन्हा बनीं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आदेश जारी
- 3. CM Yogi: देवबंद में 7 मई को जनसभा संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी, इस दिन होगा नवनाथ मूर्ति का अनावरण
- 4. DC vs KKR IPL 2026 : कोलकाता ने जीता टॉस, दिल्ली कैपिटल्स पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

