Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Hinduja Group: नहीं रहे हिंदुजा समूह के चेयरमैन गोपीचंद पी. हिंदुजा, 85 वर्ष की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांस
Hinduja Group: लंदन। हिंदुजा समूह के चेयरमैन गोपीचंद पी. हिंदुजा का 85 वर्ष की आयु में लंदन के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी ब्रिटिश हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य रामी रेंजर ने दी और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जाना एक युग का अंत है। रेंजर ने कहा, “जीपी हिंदुजा न केवल एक सफल उद्योगपति थे, बल्कि समाज और भारत के सच्चे हितैषी भी थे। उनका विनम्र स्वभाव, हास्यबोध और सकारात्मक दृष्टिकोण उन्हें विशेष बनाता था। उनके जाने से एक बड़ी कमी रह जाएगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। ॐ शांति।”
Hinduja Group: गोपीचंद हिंदुजा हिंदुजा परिवार की दूसरी पीढ़ी से थे। उन्होंने मई 2023 में समूह की बागडोर तब संभाली थी जब उनके बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा का निधन हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सुनीता, बेटे संजय और धीरज, तथा बेटी रीता हैं।
Hinduja Group: 1959 में उन्होंने जय हिंद कॉलेज, मुंबई से स्नातक किया था। इसके बाद उन्हें वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय और रिचमंड कॉलेज, लंदन से मानद डॉक्टरेट की उपाधियां मिलीं। हिंदुजा ग्रुप की शुरुआत उनके पिता परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने की थी, जिन्होंने 1919 में भारत (अब पाकिस्तान) के सिंध क्षेत्र से व्यापार शुरू किया था। बाद में 1979 में हिंदुजा बंधु ईरान से लंदन शिफ्ट हो गए। वर्तमान में लंदन में उनका आलीशान निवास बकिंघम पैलेस के पास कार्लटन हाउस टेरेस में स्थित है।
Related Posts
More News:
- 1. KG George: नहीं रहे भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक केजी जॉर्ज, सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार
- 2. US-Israel Iran War: ईरान ने USS अब्राहम लिंकन पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, 3 अमेरिकी सैनिक की मौत, 5 गंभीर, शारजाह, दुबई में मिसाइल के मलबों से पट गई सड़कें
- 3. CG Crime : चाचा ने लोहे की पाइप से भतीजे को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
- 4. CG Weather : छत्तीसगढ़ में तेज होने लगी गर्मी, रायपुर में 38°C के करीब पहुंचा तापमान, शुष्क मौसम जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

