सूने मकानों की रेकी कर ताले चटकाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखो का माल बरामद
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल की बागसेवनिया थाना पुलिस ने बड़े चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ लाख रुपए का मशरुका बरामद किया है। डीसीपी डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने 200 से अधिक CCTV कैमरों, तकनीकी सहायता और मुखबिर की मदद से आरोपी दिलीप भूरिया, रवि मावी और एक विधि विरोधी बालक को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी दिलीप भूरिया पहले भी कई चोरी के मामलों में शामिल रहा है और कमला नगर थाना क्षेत्र का निगरानी शुदा बदमाश है।
MP News : आरोपियों के पास से चोरी का सोने का डायमंड हार, चैन और टॉप्स बरामद किए गए, साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी ज़ब्त की गई। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की और गुजरात के सूरत तक पहुंचकर दिलीप भूरिया को गिरफ्तार किया। आरोपी दिन में सूने मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। डीसीपी डॉक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मयंक अवस्थी नामक युवक के घर में चोरी हुई थी। फरियादी उस समय अपने निजी कार्य के चलते रीवा गया हुआ था।
MP News : पड़ोसियों ने उन्हें सूचित किया था कि आपके घर के ताले टूटे हुए हैं। जब उन्होंने रीवा से वापस आकर देखा तो चोरी का खुलासा हुआ। उसके बाद उन्होंने पुलिस से पूरे मामले को की शिकायत की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य की मदद से मुख्य आरोपी दिलीप को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर उसके दो साथियों को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी करने की घटना को कबूल किया है।
MP News : तीनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह दिन के समय ताले लगे हुए मकान की रेकी करते थे,और उसके बाद साथी के साथ नाबालिक को मकान का ताला तोड़कर उसमें अंदर प्रवेश करवा देते थे उसके बाद यह दोनों लोग मकान में रखें नगदी और अन्य जेवरातों पर हाथ साफ करते थे। माल साफ होने के बाद तीनों पर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो जाते थे। फिलहाल इस मामले में पुलिस को और भी खुलासे होने की संभावना है।

