सीबीएसई स्कूल में नहीं रुक रही कमीशनखोरी, शिकायत पहुंची तो विभाग करेगा नोटिस जारी
- Rohit banchhor
- 12 Feb, 2025
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आधी-अधूरी सूची वालों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
MP News : भोपाल। किताबों की कमीशनखोरी में उलझे राजधानी के कई सीबीएसई स्कूलों ने प्रशासन में आधी अधूरी सूची जमा की है। कमला देवी, सेंट मेरी समेत कई स्कूलों ने किताबों के पब्लिशर्स के नाम नहीं बताए हैं। मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है। शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आधी-अधूरी सूची वालों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
MP News : जबलपुर जिले में निजी स्कूल संचालकों की सख्ती से अभिभावक खुश हैं। कमीनखोरी में उलझे जबलपुर के कुछ स्कूलों के निजी संचालकों को जेल की हवा भी खानी पड़ी है। भोपाल में पहली से आठवीं तक के सीबीएसई स्कूलों में किताबों का कारोबार तकरीबन डेढ़ सौ करोड़ का है। इस कारोबार में हर साल कमीशनखोरी का खेल खेला जाता है। इस कमीशनखोरी का पैसा अभिभावकों की जेब से जाता है।
MP News : शिक्षा माफिया इस खेल की सांठगांठ नवंबर-दिसंबर महीने से शुरू देता है। इसमें बुक सेलर, निजी स्कूलों से सेटिंग कर अपनी मर्जी की किताबों की सूची बनवा लेते हैं। राजधानी में भी सीबीएसई स्कूलों में प्राइमरी क्लासों में प्रवेश के साथ यह खेल शुरू हो गया है। इसे रोकने के लिए कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह की तरफ से पहल शुरू की गई।
MP News : कलेक्टर ने गत दिसंबर में आदेश जारी कर किताबों की सूची सार्वजनिक करने के लिए पंद्रह जनवरी 2025 तक का समय दिया था। कलेक्टर के आदेश का कई स्कूलों ने पालन किया। कुछ स्कूल अभी भी प्रशासन को गुमराह करने में लगे हुए हैं। मिशनरी स्कूल सेट मेंरी की प्रशासन को सौंपी गई सूची से पब्लिशर्स के नाम गायब कर दिए हैं, जिससे अन्य बुक सेलर किताबों का आर्डर रन दे सकें।
MP News : सेंट मेरी स्कूल सेकंड बस स्टाप, सेंट जेवियर स्कूल पिपलानी, कमला देवी समेत कई स्कूलों ने आधी-अधूरी सूची प्रशासन में जमा की है। कमला देवी स्कूल की किताबों की सूची में भारी खामियां बताई गई है। शिकायतकर्ताओंका कहना है कि निजी स्कूलों की मिलीभगत के चलते पब्लिशर्स द्वारा किताबें भी नहीं दी जा रही हैं। इसे लेकर मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत की गई है, जिसके बाद इन स्कूलों को नोटिस जारी किए जा रहे।

