CG Police Transfer : बस्तर पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP ने जारी की 239 आरक्षकों और 85 प्रधान आरक्षकों की जंबो ट्रांसफर लिस्ट...
- Rohit banchhor
- 23 Jun, 2025
लंबे समय से शहरी क्षेत्रों के थानों में जमे आरक्षकों को अब ग्रामीण और नक्सल प्रभावित इलाकों के थानों में भेजा गया है।
CG Police Transfer : जगदलपुर। बस्तर जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) शलभ सिन्हा ने 23 जून को एक जंबो ट्रांसफर लिस्ट जारी कर 239 आरक्षकों और 85 प्रधान आरक्षकों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में कोतवाली, बोधघाट, नगरनार सहित जिले के कई थानों के कर्मियों को इधर-उधर किया गया है। लंबे समय से शहरी क्षेत्रों के थानों में जमे आरक्षकों को अब ग्रामीण और नक्सल प्रभावित इलाकों के थानों में भेजा गया है।
देखें लिस्ट-




