CG News : न्यायाधीशों ने मुंगेली जिला न्यायालय का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा करने दिए निर्देश...
- Rohit banchhor
- 24 Aug, 2024
CG News : रजनीश सिंह, मुंगेली। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायाधीश नरेंद्र कुमार व्यास और अतिरिक्त न्यायाधीश बिभु दत्त गुरु
CG News : रजनीश सिंह, मुंगेली। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायाधीश नरेंद्र कुमार व्यास और अतिरिक्त न्यायाधीश बिभु दत्त गुरु ने मुंगेली जिला न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर निर्देश दिए।
CG News : न्यायाधीशों के आगमन पर सर्किट हाउस में जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्र कुमार अजगल्ले, कलेक्टर राहुल देव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल, और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलराम कुमार देवांगन ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद, न्यायाधीशों ने जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली का निरीक्षण किया।

CG News : न्यायाधीशों ने विभिन्न न्यायालयीन कक्षों और अनुभागों का दौरा किया और न्यायिक अधिकारियों से प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन लॉयर हॉल, टॉयलेट काम्प्लेक्स और डिजिटल कम्प्यूटर लैब का निरीक्षण किया। इसके अलावा, ग्राम खेढ़ा में निर्माणाधीन आवासीय कॉलोनी की प्रगति की भी समीक्षा की। न्यायाधीशों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्हें निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
CG News : निरीक्षण के दौरान नीरज शर्मा जिला न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलराम देवांगन, वनमंडलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और अन्य न्यायालय अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

