Create your Account
CG News : विश्वविद्यालय की पूर्व कुल सचिव पर एफआईआर दर्ज, जानें क्या है वजह...
- Rohit banchhor
- 24 Aug, 2024
CG News : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय फिर से विवादों में आ गया है।
CG News : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय फिर से विवादों में आ गया है। विश्वविद्यालय के कत्थक नृत्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. तेश गढ़पायले की शिकायत पर पुलिस ने विश्वविद्यालय की पूर्व कुल सचिव डॉ. नीता गहरवार के खिलाफ जातिगत दुर्भावना और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
CG News : बता दें कि डॉ. तेश गढ़पायले ने आरोप लगाया है कि 2007 से विश्वविद्यालय में कार्यरत होने के बावजूद, मोक्षदा चंद्राकर के कुलपति बनने के बाद से उन्हें विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा दुर्व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत में उन्होंने विशेष रूप से डॉ. नीता गहरवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने जातिगत दुर्भावना के कारण उन्हें निलंबित कर दिया। पुलिस ने डॉ. गढ़पायले की शिकायत की जांच के बाद आरोपों को सही पाया, जिसके बाद पूर्व कुल सचिव डॉ. नीता गहरवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Iran Missile Attack on Amazon Headquarters: अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी को 24 घंटे में पूरा कर दिखाया ईरान,बहरीन में एमेजन के हेडक्वार्टर पर अटैक, सामने आया वीडियो
- 2. UP News : कुशीनगर मेले में बड़ा हादसा, 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा; 4 की हालत नाजुक, कई घायल
- 3. CG Weather News : प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, अगले 3 घंटों में तेज आंधी और बारिश की संभावना
- 4. CG News : पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, अधीक्षक और सहायक अधीक्षक निलंबित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

