Create your Account
CG News : शुष्क दिवस घोषित, प्रदेश में इस दिन रहेंगी सभी मदिरा दुकानें बंद, पढ़ें पूरी खबर...
- Rohit banchhor
- 23 Aug, 2024
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने 26 अगस्त 2024 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने 26 अगस्त 2024 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राज्य भर में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन सभी जिलों में स्थित देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, रेस्टोरेंट-बार, होटल-बार, क्लब आदि प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे।
CG News : आबकारी विभाग के आदेश के अनुसार, 26 अगस्त को किसी भी प्रकार की मदिरा की बिक्री या परोसने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध केवल लाइसेंसी प्रतिष्ठानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गैर-लाइसेंसीकृत जगहों पर भी शराब की बिक्री या परोसने पर सख्त रोक रहेगी। इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें मदिरा का जब्तीकरण और दोषियों पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।
CG News : शासन ने जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, अवैध मदिरा की बिक्री पर नजर रखने के लिए जिला कार्यालयों, संभागीय और राज्य स्तरीय उड़दस्ता और विशेष जांच दल गठित किए जाएंगे। ये दल जिलों में स्थित शराब के अवैध संकलन स्थलों की जांच करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यस्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 का किया शुभारंभ, बच्चों को नि:शुल्क साइकिल और पुस्तकें की वितरित
- 2. MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में MP सड़क विकास निगम की बैठक: इंदौर-उज्जैन और उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग का निर्माण अनुमोदित, पश्चिम भोपाल बायपास का नया एलाइनमेंट मंजूर
- 3. Friday Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. Hormuz Crisis: होर्मुज संकट के बीच कूटनीतिक हलचल तेज, ब्रिटेन में हो रही बैठक में शामिल होगा भारत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

