Breaking News
:

CG News : मॉर्निंग वॉक पर निकले जवान की सड़क किनारे मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी...

CG News

CG News : महासमुंद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क किनारे एक पुलिसकर्मी की अचेत अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

CG News : महासमुंद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क किनारे एक पुलिसकर्मी की अचेत अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


CG News : बता दें कि महासमुंद के तुमगांव थाना में पदस्थ कांस्टेबल रोहित चंद्राकर की आज सुबह मौत हो गई। कांस्टेबल रोहित हर रोज की तरह आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, उन्हें खरोरा सरारडीह मोड़ पर अचेत अवस्था में पाया गया। यह घटना सुबह 6 से 7 बजे के बीच की है। मृतक कांस्टेबल के चेहरे और माथे पर चोट के निशान भी मिले हैं। प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।


CG News : फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल रोहित चंद्राकर 47 वर्ष के थे और उनके दो बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटे की शादी हो चुकी है। वे खरोरा के निवासी थे और पिछले 14 वर्षों से पुलिस सेवा में कार्यरत थे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us