Create your Account
CG Crime : व्यापारी के कार से दिनदहाड़े रूपयों से भरा बैग हुआ पार, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, देखें वीडियो...
- Rohit banchhor
- 24 Aug, 2024
CG Crime : कवर्धा। कवर्धा के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की कार से दिनदहाड़े 2 लाख 22 हजार रुपये की चोरी का मामला प्रकाश में आया है।
CG Crime : कवर्धा। कवर्धा के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की कार से दिनदहाड़े 2 लाख 22 हजार रुपये की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि रायपुर के व्यापारी अपने ग्राहकों से पैसा कलेक्शन कर राशि को कार में रखकर भोजनालय में खाना खाने गया था। तभी बदमाश ने इस वारदात को अंजाम दिया है। चोर का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिससे पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है।
CG Crime : बता दें कि रायपुर के व्यापारी दिनेश जैन अपने ग्राहक दुकानदारों से पैसा कलेक्शन कर भोजनालय में भोजन करने गया था। वहीं रूपयों को बैग में रखकर कार के सीट पर छोड़ दिया था। जब व्यापारी दिनेश खाना खाकर कार के पास आया तो देखा की बैग गायब था। बैग में 2.22 लाख रुपये थे।
CG Crime : चोरी की यह घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। व्यापारी ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली थाना में दी, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से चोर का सुराग मिल गया है और वे उसकी तलाश में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: बिलासपुर में रेलवे ट्रैक में मिली लड़की की लाश के मामले में बड़ा खुलासा, चलती ट्रेन से गर्लफ्रेंड को धकेला, नीचे गिरकर मौत, बॉयफ्रेंड समेत 3 हिरासत में
- 2. MS Dhoni Batting in the Nets: क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी! नेट्स में बैटिंग करते नजर आए
- 3. MP News : नकली सोने का सिक्का दिखाकर साढ़े 5 लाख की ठगी, MP-UP से चार गिरफ्तार
- 4. NASA's Artemis-2 Mission Launched: नासा का आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च, 54 साल बाद चांद के सफर पर रवाना 4 अंतरिक्ष यात्री, ये है मिशन का लक्ष्य
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

